mahakumb

Byju's के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली नवंबर की सैलरी, कंपनी ने बताई देरी की यह वजह

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Dec, 2023 12:55 PM

byju s employees have not yet received their november salaries

शिक्षा क्षेत्र की चर्चित स्टार्टअप कंपनी बायजूस एक के बाद एक नए संकटों में फंसती जा रही है। लगातार कई महीनों से विवादों का सामना कर रही कंपनी अब अपने कई कर्मचारियों को सैलरी देने में देरी के कारण चर्चा में है। ऐसी खबरें हैं कि बायजु के करीब एक हजार...

बिजनेस डेस्कः शिक्षा क्षेत्र की चर्चित स्टार्टअप कंपनी बायजूस एक के बाद एक नए संकटों में फंसती जा रही है। लगातार कई महीनों से विवादों का सामना कर रही कंपनी अब अपने कई कर्मचारियों को सैलरी देने में देरी के कारण चर्चा में है। ऐसी खबरें हैं कि बायजु के करीब एक हजार कर्मचारियों को नवंबर महीने की सैलरी में देरी हुई है और अब तक नहीं मिल पाई है।

सोमवार तक मिल सकती है सैलरी

एक रिपोर्ट के अनुसार, बायजूस अपने करीब 1 हजार कर्मचारियों को नवंबर महीने की सैलरी नहीं दे पाई है। हालांकि इस बारे में बायजूस का कहना है कि सैलरी में देरी की वजह अचानक आई एक तकनीकी गड़बड़ी है। कंपनी का कहना है कि वह दिक्कत को दूर करने में लगी हुई है। बायजूस को उम्मीद है कि वह सोमवार 4 दिसंबर तक प्रभावित कर्मचारियों की नवंबर महीने की सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट कर देगी।

पैरंट कंपनी के कर्मचारी प्रभावित

खबरों के अनुसार, जिन कर्मचारियों की सैलरी प्रभावित हुई है, वे पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के हैं। लगभग सभी यूनिट के कर्मचारियों की सैलरी इस बार अटकी है। 

इस मामले में मिला है ईडी से नोटिस

बायजूस के साथ यह समस्या ऐसे समय आई है, जब कंपनी पहले से कई विवादों का सामना कर रही है। कुछ ही दिन पहले कंपनी के द्वारा फेमा के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने की खबरें आई थीं। ईडी ने कहा था कि कंपनी ने करीब 8000 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश को लेकर डॉक्यूमेंट देने में देरी की है। कंपनी इसके बदले में शेयर भी अलॉट नहीं कर पाई है। इसे लेकर ईडी ने कंपनी को नोटिस भेजा है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!