Car Sales: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कारों की बिक्री, पहली बार एक माह में बिकी 5 लाख से ज्यादा कारें

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Nov, 2024 03:18 PM

car sales reached record levels first time more than 5 lakh cars

अक्टूबर 2024 में कारों की बिक्री का रिटेल आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। व्हीकल डेटा के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक देश में 5.13 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ यानी हर रोज 16,550 कारें बिकीं। इससे पहले इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 3.99 लाख कारों का रजिस्ट्रेशन...

बिजनेस डेस्कः अक्टूबर 2024 में कारों की बिक्री का रिटेल आंकड़ा 5 लाख पार कर गया। व्हीकल डेटा के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक देश में 5.13 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ यानी हर रोज 16,550 कारें बिकीं। इससे पहले इस साल जनवरी में रिकॉर्ड 3.99 लाख कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

मौजूदा वित्त वर्ष में हर महीने एवरेज 3.33 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो बीते साल से 5% ज्यादा है। बीते साल 38 लाख कारें बिकी थीं। पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 10 हजार पार पहुंची, यह सालाना आधार पर 38% अधिक है। बीते महीने गाड़ियों के होलसेल डेटा एनालिसिस से पता चलता है कि देश में खरीदार SUV और प्रीमियम कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

मारुति की कुल बिक्री 4%, पर SUV की 20% बढ़ी सेल्स के मामले में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने पहली बार किसी महीने दो लाख से ज्यादा कारें बेचीं। टोटल सेल 4% बढ़कर 206,434 रही। इसके अलावा, कंपनी ने 33,168 कारें एक्सपोर्ट भी कीं।

मारुति सुजुकी की SUV सेगमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 20% का इजाफा हुआ है। जबकि, छोटी कारों की बिक्री में 20% की गिरावट रही, जिसके चलते डोमेस्टिक होलसेल में 5% की गिरावट रही। हालांकि, देश के अंदर कंपनी ने सबसे ज्यादा 1,59,591 कारें बेचीं।

  • SUV बनाने के मामले में देश की दूसरी बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के SUV सेल में 25% की तेजी रही। हुंडई मोटर्स इंडिया ने 37,902 SUV बेची, जो किसी एक महीने में उसकी सबसे बड़ी सेल रही।
  • भारतीय बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा की SUV की सेल सालाना आधार पर 25% बढ़कर 54,504 रही।
  • हुंडई ने घरेलू मार्केट में 55,568 कारों की होलसेल की, पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 55,128 था। साथ ही, कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 6.7 बढ़कर 14,510 यूनिट्स रहा।
  • JSW MG मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर 31% ज्यादा व्हीकल्स बेचें। टोटल सेल में न्यू एनर्जी व्हीकल की 70% हिस्सेदारी है। बीते महीने लॉन्च विंडसर की 3,116 यूनिट बिके।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स: बिक्री 85% बढ़ी, 1.39 लाख वाहन बिके बीते महीने अक्टूबर में टू व्हीलर की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अक्टूबर में 1.39 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हील्कस का रजिस्ट्रेशन हुआ। यह बीते साल अक्टूबर में रजिस्टर हुए 75,164 वाहनों से 85% ज्यादा है।

इस साल मार्च में 1,40,333 वाहन बिके थे, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल जनवरी से अब तक 9,54,164 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक चुके हैं। यह बीते साल की समान अवधि में बिके 6,92,363 से 38% ज्यादा है।

टू-व्हीलर्स की टोटल सेल में सबसे बड़ी हिस्सेदारी ओला इलेक्ट्रिक की रही। कंपनी ने अक्टूबर में 41,605 स्कूटर्स बेचे, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 74% ज्यादा है।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!