Market Close: औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, 85000 से नीचे फिसला Sensex, निफ्टी 25,810 पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Sep, 2024 03:38 PM

chaos in the stock market bse slipped below 85000

भारतीय शेयर बाजार में 30 सितंबर का दिन बेहद खराब साबित हुआ। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और कारोबार के अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। Sensex 1272 अंक गिरकर 84,299 पर जबकि Nifty 368 अंक गिरकर 25,810 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर भी...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में 30 सितंबर का दिन बेहद खराब साबित हुआ। बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और कारोबार के अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। Sensex 1272 अंक गिरकर 84,299 पर जबकि Nifty 368 अंक गिरकर 25,810 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर भी गिरावट दर्ज की गई। जबकि स्मॉलकैप हरे निशान पर बंद हुआ। Hero MotoCorp, Tech Mahindra, Infoys, ICICI Bank, Nestle India जैसे शेयरों में गिरावट आई।

शेयर बाजार में कोहराम के बीच निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूब गए। शेयर बाजार के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे ग्लोबल संकेत जिम्मेदार हैं। चीन और जापान के शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई है, जिसका असर घरेलु बाजार पर हो रहा है।

PunjabKesari

शेयर बाजार में गिरावट के मुख्य कारण

  • कमजोर ग्लोबल संकेत: जापान और कोरिया के बाजारों में गिरावट, साथ ही नैस्डैक और S&P 500 में भी नुकसान।
  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: FII ने बड़े पैमाने पर शेयर बेचे, खासतौर पर चाइनीज शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के कारण।
  • ऊंचा वैल्यूएशन: ऊंचे वैल्यूएशन के कारण नए निवेशक सतर्क हैं और मुनाफावसूली हो रही है।
  • मिडिल ईस्ट में तनाव: हिजबुल्लाह चीफ की हत्या और ईरान-इजराइल के बीच तनाव से बाजार प्रभावित है।

PunjabKesari

अचानक क्यों गिर गया बाजार?

भारतीय शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले ही मिलने लगे थे। दरअसल, ग्लोबल इंडिकेट्स जापान के चलते सुस्त दिख रहे थे और जब बाजार खुला इसका असर साफ दिखाई देने लगा। जापान में जोरदार गिरावट देखने को मिली और ये 1850 अंकों की गिरावट दिखा रहा था। इसके इंडेक्स निककेई में 37,980.34 पर ट्रेड देखा जा रहा था और ये 1849.22 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था। जहां जापान के बाजार में 4.64 फीसदी की गिरावट थी वहीं चीन का मुख्य बाजार इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 4.89 फीसदी की जोरदार तेजी पर था और इसमें 151.03 अंकों की गिरावट पर था। कोरिया का कोस्पी मामूली गिरावट पर ट्रेड कर रहा था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!