Breaking




शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों को झटका, डूबे 19 लाख करोड़ से ज्यादा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Apr, 2025 11:30 AM

chaos in the stock market investors shocked more than 19 lakh crores lost

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन भारी गिरावट दिख रही है। सुबह 9:16 बजे BSE सेंसेक्स 3,072 अंक यानी 4.09% गिरकर 72,296 पर आ गया। निफ्टी50 भी 1,146 अंक यानी 5% गिरकर 21,758 पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन भारी गिरावट दिख रही है। सुबह 9:16 बजे BSE सेंसेक्स 3,072 अंक यानी 4.09% गिरकर 72,296 पर आ गया। निफ्टी50 भी 1,146 अंक यानी 5% गिरकर 21,758 पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपए घटकर 383.95 लाख करोड़ रुपए रह गया। लगभग सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मेटल 8% और निफ्टी IT 7% से ज्यादा गिर गया। निफ्टी ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस में भी 5% से ज्यादा की गिरावट आई। 

एशियाई बाजार भी धड़ाम

भारत के अलावा दूसरे एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट आई है। मंदी की आशंका ने हॉन्ग कॉन्ग और चीन के शेयर बाजारों को भी लहुलूहान कर दिया। हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग बाजार खुलते ही 10% से अधिक लुढ़क गया जो 2008 के आर्थिक संकट के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के CSI300 ब्लू चिप इंडेक्स में भी 5% से अधिक गिरावट आई है। चीन की करेंसी युआन भी जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया।

टोक्यो का Nikkei 225 इंडेक्स भी शुरुआती कारोबार में करीब 9% गिर गया। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक शेयरों में आई है। इनमें 17 फीसदी तक गिरावट आई है। अक्तूबर 2023 के बाद पहली बार Nikkei 30,792.74 अंक पर आ गया। ब्रॉडर Topix में भी 8% गिरावट आई। ऑस्ट्रेलियन में ब्लू चिप स्टॉक्स S&P/ASX 200 भी 6.07% की गिरावट के साथ खुला। साउथ कोरिया में Kospi इंडेक्स 4.34% गिरावट के साथ खुला।

निवेशकों में फैला डर

बाजार के जानकारों का मानना है कि अब लोगों को महंगाई से ज्यादा मंदी का डर है। अमेरिका में मार्च महीने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़े आने वाले हैं। अनुमान है कि इसमें 0.3% की बढ़ोतरी होगी लेकिन लोगों को डर है कि टैक्स की वजह से खाने-पीने की चीजों से लेकर कारों तक, हर चीज महंगी हो जाएगी। कंपनियों को भी डर है कि उनकी कमाई कम हो जाएगी। लगभग 87% अमेरिकी कंपनियां 11 अप्रैल से 9 मई के बीच अपने नतीजे घोषित करने वाली हैं। सबसे पहले बड़े बैंक अपने नतीजे बताएंगे। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!