Closing Bell: सेंसेक्स 81741 के स्तर पर, निफ्टी की 24,951 रिकॉर्ड क्लोजिंग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Jul, 2024 03:39 PM

closing bell bse at 81741 level nifty record closing of 24 951

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही, ये 24,951 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही, ये 24,951 के स्तर पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली। एनर्जी, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। वहीं बैंकिंग शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिली।

जापान के निक्‍केई में 0.41% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार है। जापान के निक्‍केई में 0.41% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.77% की तेजी है। वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.44% की बढ़त है।
  • एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 1.39 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका आज GMP 26% दिखा रहा है।
  • 30 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.50% चढ़कर 40,743 पर बंद हुआ। NASDAQ 1.28% की गिरावट के साथ 17,147 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 में 0.50% की गिरावट रही।

PunjabKesari

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 30 जुलाई को शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 99 अंक की तेजी के साथ 81,455 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की तेजी है, ये 24,857 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली थी।

PunjabKesari

रुपया बढ़त के साथ खुला 

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.72 पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने विदेशों में डॉलर की गिरावट के बाद रुपए की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.72 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में उसने 83.70 से 83.72 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.36 पर रहा। 
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!