Closing Bell: सेंसेक्स 231 अंक चढ़कर 82,365 पर बंद, Nifty 25,235 के स्तर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Aug, 2024 03:38 PM

closing bell bse closed at 82 365 up 231 points nifty at 25 235

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया इतिहास रचा है। सेसेंक्स ने आज यानी 30 अगस्त को 82,637 और निफ्टी ने 25,249 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 82,350 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया इतिहास रचा है। सेसेंक्स ने आज यानी 30 अगस्त को 82,637 और निफ्टी ने 25,249 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 231 अंक की तेजी के साथ 82,365 के स्तर पर बंद हुआ।   

निफ्टी में भी 83 अंक की तेजी रही, ये 25,235 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट है। FMCG छोड़कर सभी सेक्टर में तेजी है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • HDFC बैंक, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन बाजार को ऊपर खींच रहे हैं। बजार को चढ़ाने में सबसे ज्यादा HDFC बैंक के 67.58 पॉइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन है। जबकि, रिलायंस, टाटा मोटर्स और टेक महिंद्रा को नीचे खींच रहे हैं।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.58% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.38% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% और कोरिया का कोस्पी 0.59% चढ़ा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 29 अगस्त को ₹3,259.56 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,690.85 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 29 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.59% चढ़कर 41,335 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.23% गिरा, ये 17,516 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.0039% की गिरावट के साथ 5,591 के स्तर पर बंद हुआ।

कल सेंसेक्स-निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था

इससे पहले कल यानी 29 अगस्त को सेसेंक्स ने 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!