Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 10:46 AM
मशहूर उद्योगपति और डाबर ग्रुप के चेयरमैन आनंद सी बर्मन राजधानी के पॉश एरिया जोरबाग में 120 करोड़ रुप...
नई दिल्लीः मशहूर उद्योगपति और डाबर ग्रुप के चेयरमैन आनंद सी बर्मन राजधानी के पॉश एरिया जोरबाग में 120 करोड़ रुपए में एक बंगले के मालिक बन जाएंगे। 11,840 वर्ग फुट में फैले इस बंगले के मालिक कोलकाता के एक उद्योगपति हैं। अभी तक यह डील पूरी नहीं हुई है।
डाबर ग्रुप के चेयरमैन बर्मन को फार्मास्युटिकल साइंस में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट में अपनी दिलचस्पी के लिए जाना जाता है। उनके पास अपने नाम पर 40 से अधिक पेटेंट हैं। फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.87 अरब डॉलर होने का अनुमान दिया था। डाबर का सालाना कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 7,700 करोड़ रुपए का है और यह देश की टॉप एफ.एम.सी.जी. कंपनियों में शामिल है। इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर भी बर्मन फैमिली की एक प्रॉपर्टी है।