शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 560 अंक टूटकर 81000 के लेवल से फिसला

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Oct, 2024 01:41 PM

decline in the stock market bse fell 560 points

शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,009 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 60 अंक से ज्यादा टूटा है, ये 24,715 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 560 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,587 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 190 अंक से ज्यादा टूटा है, ये 24,589 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.43% की गिरावट है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 1.01% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.25% की तेजी है।
  • 21 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% गिरकर 42,931 पर और S&P 500 0.18% गिरकर 5,853 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.27% चढ़कर 18,540 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अक्टूबर को ₹2,261 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,225 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 21 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 73 अंक की गिरावट साथ 81,151 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 24,781 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!