Breaking




Indian Stock Market: इन 4 वजहों से शेयर बाजार ने भरी उड़ान, निवेशकों को मोटा मुनाफा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Apr, 2025 03:33 PM

due to these 4 reasons the stock market took off investors made huge profits

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (11 अप्रैल) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का यह ऐलान रहा कि वे रेसिप्रोकल टैरिफ...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (11 अप्रैल) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी का प्रमुख कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का यह ऐलान रहा कि वे रेसिप्रोकल टैरिफ (reciprocal tariffs) को 90 दिनों के लिए टाल रहे हैं। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1310.11 (1.77%) अंक की तेजी के साथ 75,223.35 के स्तर पर और निफ्टी 429.40 (1.92%) अंक चढ़कर 22,828.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को हुआ 8.56 लाख करोड़ का फायदा 

आज की तेजी से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.56 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गया। यह बढ़त लगभग छह महीनों में सबसे बड़ी सिंगल-डे बढ़ोतरी है।

बाजार में तेजी के पीछे कारण......

1. ट्रंप की टैरिफ पर 90 दिन की रोक

9 अप्रैल को अमेरिका ने 75 देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने का निर्णय लिया। ये वो देश हैं जिन्होंने अमेरिका से व्यापार वार्ता की पहल की है। हालांकि, इस दौरान 10 प्रतिशत के एकतरफा शुल्क (unilateral tariffs) लागू रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया कि इन 75 देशों से अगले 3 महीनों तक कोई पारस्परिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

2. चीन पर अमेरिका का सख्त वार

जहां भारत को 90 दिन की राहत दी गई है, वहीं अमेरिका ने चीन पर 145 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है। इसमें 125 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ और 20 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है, जो चीन से अमेरिका में कथित तौर पर फेंटानिल की सप्लाई को लेकर लगाया गया है।

जवाबी कार्रवाई में चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर रोक लगाने के कई कदम उठाए हैं। उदाहरण के लिए चीन ने अपने देश में हॉलीवुड फिल्मों की रिलीज की संख्या घटाने का फैसला लिया है।

3. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता

टैरिफ में छूट के इस समय का लाभ उठाते हुए भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जोरों पर है। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि अमेरिका “चीन के पड़ोसियों” जैसे जापान, दक्षिण कोरिया और भारत के साथ व्यापार वार्ताएं कर रहा है। इसके अलावा, एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अमेरिका से ऑटोमोबाइल्स पर शुल्क घटाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके बदले वह कृषि उत्पादों पर रियायत चाहता है।

4. मजबूत रुपया 

शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 45 पैसे मजबूत होकर 86.24 पर खुला। दिन के दौरान यह 85.955 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। इसकी वजह डॉलर इंडेक्स में गिरावट और तेल की कीमतों में आई कमी रही, जो अमेरिका-चीन तनाव से जुड़ी है। मजबूत रुपया विदेशी निवेशकों (FIIs) के लिए भारतीय बाज़ार को आकर्षक बनाता है। इससे एफआईआई निवेश को सहारा मिल सकता है।

बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार

9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!