Share Market: शेयर बाजार में भूचाल, निवेशकों को लगी 5 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Sep, 2024 05:19 PM

earthquake in the stock market investors lost more than 5 lakh crores

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1,000 अंकों से भी अधिक की तेज गिरावट आई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के पास बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब सवा 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब...

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1,000 अंकों से भी अधिक की तेज गिरावट आई। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,850 के पास बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब सवा 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गई। इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इस गिरावट की वजह मुख्य रूप से ग्लोबल कारण रहे। अमेरिका में शुक्रवार देर शाम रोजगार से जुड़ा एक अहम आंकड़ा आना है। यह आंकड़ा फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर असर आ सकता है।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, सरकारी बैंकों, ऑयल एंड गैस, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 1.4 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1017.23 अंक या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,183.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 292.95 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 24,852.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹5.22 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 सितंबर को घटकर 460.46 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 5 सितंबर को 465.68 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.22 लाख करोड़ रुपए घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.22 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर ही आज हरे निशान में बंद हो पाए। इसमें भी जाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 1.22 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बएशियन पेंट्स (Asian Paints), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर 0.04 फीसदी से लेकर 1.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 25 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एनटीपीसी (NTPC), एचसीएल टेक (HCL Tech) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 1.92 फीसदी से 2.09% तक की गिरावट देखी गई।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!