EPFO को लेकर बड़ी खबर, FY25 में ऑटो मोड से सेटल किए रिकॉर्ड तोड़ क्लेम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Mar, 2025 01:54 PM

epfo settled 2 16 crore claims through auto mode in fy25

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.16 करोड़ ऑटो-क्लेम निपटाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हासिल किया है, जो 2023-24 में 89.52 लाख था। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सोमवार को लोकसभा में दी।...

बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.16 करोड़ ऑटो-क्लेम निपटाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड हासिल किया है, जो 2023-24 में 89.52 लाख था। यह जानकारी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सोमवार को लोकसभा में दी। मंत्री ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि ऑटो-मोड में किए गए दावों का निपटान तीन दिनों के भीतर कर दिया जाता है।

EPFO ने दावा निपटान प्रक्रिया को किया आसान

EPFO ने दावा निपटान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

  • अग्रिम दावों के ऑटो-मोड प्रसंस्करण के लिए अधिकतम राशि की सीमा ₹1 लाख कर दी गई है।
  • अब बीमारी/अस्पताल में भर्ती होने के अलावा, घर, शिक्षा और विवाह के लिए भी अग्रिम दावे ऑटो-मोड में निपटाए जा सकते हैं।
  • वर्तमान में 60% अग्रिम दावे ऑटो-मोड में निपटाए जा रहे हैं।

सदस्य विवरण सुधार प्रक्रिया हुई आसान

  • सदस्य अब आधार-सत्यापित UAN वाले खातों में स्वयं ही आईडी में सुधार कर सकते हैं, जिसके लिए EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
  • 96% सुधार अब बिना EPFO कार्यालय के हस्तक्षेप के किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन दावों की संख्या बढ़ी

  • अब 99.31% दावे ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे फील्ड ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होती।
  • 6 मार्च 2025 तक 7.14 करोड़ दावे ऑनलाइन दायर किए जा चुके हैं।

ट्रांसफर क्लेम प्रक्रिया में सुधार

  • अब आधार-सत्यापित UAN वाले दावे के लिए नियोक्ता के प्रमाणीकरण की आवश्यकता नहीं होगी।
  • केवल 10% ट्रांसफर दावों के लिए सदस्य और नियोक्ता के प्रमाणीकरण की जरूरत होती है।

गलत/धोखाधड़ी से जुड़े खातों को किया जा सकता है डी-लिंक

  • EPFO ने ऐसे सदस्यों के लिए डी-लिंकिंग सुविधा शुरू की है जिनके EPF खाते गलती से या धोखाधड़ी से किसी प्रतिष्ठान द्वारा लिंक कर दिए गए थे।
  • 18 जनवरी 2025 से शुरू हुई इस सुविधा के तहत फरवरी 2025 तक 55,000 से अधिक सदस्यों ने अपने खाते डी-लिंक कराए हैं।
     

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!