निर्यात जून महीने में 2.56% बढ़कर 35.2 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 20.98 अरब डॉलर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 15 Jul, 2024 05:22 PM

exports increased by 2 56 to 35 2 billion in june trade deficit

देश का वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, जून में आयात लगभग पांच...

नई दिल्लीः देश का वस्तुओं का निर्यात जून में 2.56 प्रतिशत बढ़कर 35.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 34.32 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, जून में आयात लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 56.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने 53.51 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा (आयात और निर्यात का अंतर) 20.98 अरब डॉलर रहा।

निर्यात आंकड़ों की जानकारी देते हुए वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि मौजूदा रुख को देखते हुए देश का वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में 800 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2024-25 की पहली तिमाही के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर रहा है। मई में भारत का वस्तुओं का निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब डॉलर रहा था, जबकि व्यापार घाटा बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 5.84 प्रतिशत बढ़कर 109.96 अरब डॉलर और आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 172.23 अरब डॉलर रहा है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!