बजट के पहले हल्की गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,502 के स्तर और निफ्टी 24,509 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Jul, 2024 03:37 PM

the market closed with a slight decline before the budget

बजट के पहले आज घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा है। कमजोरी के साथ शुरुआत के बाद बाजार लगातार रेंज में कारोबार कर रहा है। दिन के दूसरे हाफ में बाजार में रिकवरी दिखाई दे रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के

मुंबईः बजट के पहले आज घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा है। कमजोरी के साथ शुरुआत के बाद बाजार लगातार रेंज में कारोबार कर रहा है। दिन के दूसरे हाफ में बाजार में रिकवरी दिखाई दे रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी में 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के लेवल पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.17% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.71% की गिरावट है। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.80% की तेजी है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। डाओ जोंस 377.49 (0.93%) अंक चढ़कर 40,287 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 5144.28 (0.81%) अंक गिरकर 17,726 पर बंद हुआ था।
रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो बाजार को गिरा रहे हैं। जबकि, HDFC बैंक, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और NTPC बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।
सनस्टार IPO का आज दूसरा दिन

शुक्रवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर बाजार ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,587 और निफ्टी ने 24,853 का स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 738 अंक की गिरावट के साथ 80,604 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 269 अंक की गिरावट रही, ये 24,530 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिली थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!