FII Selling: विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से की एक लाख करोड़ से ज्यादा की बिकवाली

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Oct, 2024 06:31 PM

foreign investors sold rs 1 lakh crore from the indian market

भारतीय बाजार के लिए अक्टूबर का महीना कोरोना महामारी के बाद सबसे बेकार साबित हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजारों (Indian Stock Market) से अक्टूबर माह में अब तक करीब एक लाख करोड़ रुपए निकासी की है। FII ने अक्टूबर महीने में अब...

बिजनेस डेस्कः भारतीय बाजार के लिए अक्टूबर का महीना कोरोना महामारी के बाद सबसे बेकार साबित हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजारों (Indian Stock Market) से अक्टूबर माह में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी की है। FII ने 25 अक्टूबर तक 1,00,242.17 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। 

इस महीने में एफआईआई ने हर दिन शेयर बेचे हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, चीन में प्रोत्साहन उपायों की झड़ी के बाद एफआईआई एशियाई बाजार से लगातार पैसे निकालकर ड्रैगन के बाजार में लगा रहे हैं। खासकर, भारत से भारी निकासी की जा रही है। हालांकि, भारतीय बाजार को घरेलू निवेशकों से लगातार मदद मिल रही है और इन्होंने अक्तूबर में अब तक 97,090.83 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है।  

इन दिनों की FII ने सबसे ज्यादा बिकवाली 

3 अक्टूबर     15,243.27 करोड़
4 अक्टूबर     9,896.95 करोड़
7 अक्टूबर     8,293.41 करोड़
8 अक्टूबर    5,729.60 करोड़
17 अक्टूबर   7,421.40 करोड़
23 अक्टूबर     5,684.63 करोड़

 

ग्लोबल फंड्स के शेयर बेचने से रुपए पर असर

FIIs की लगातार बिकवाली ने रुपए को रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब बनाए रखा है। रुपया 11 अक्टूबर को 84.09 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सीमित दायरे में रहा। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 84.09 पर बंद हुआ।

CR फॉरेक्स एडवाइजर्स के MD अमित पाबरी के अनुसार, लंबे समय से ओवरवैल्यूड माने जाने वाले भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट आ रही है और ये वास्तविक यानी सही स्तर पर लौट रहा है। ' उन्होंने कहा, 'पूरे महीने लगातार FIIs की बिकवाली भी रुपए में कमजोरी की एक बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि मीडियम टर्म में, डॉलर इंडेक्स 100-102 की सीमा तक गिरने का अनुमान है क्योंकि फेड 2025 में दरों में 100 आधार अंकों की कटौती करने की संभावना है। पाबरी ने कहा कि निकट भविष्य में रुपए के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

 




 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!