Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Nov, 2024 10:10 AM
![gold and silver prices fall gold price reaches rs 75 599 on mcx](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_11image_11_20_105419107gold-ll.jpg)
सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। आज 28 नवंबर को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय MCX पर आज सोने के वायदा भाव 75,599 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,139 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे।...
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। आज 28 नवंबर को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय MCX पर आज सोने के वायदा भाव 75,599 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 87,139 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 259 रुपए की गिरावट के साथ 75,501 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 315 रुपए की गिरावट के साथ 75,445 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,538 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 75,443 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 681 रुपए की गिरावट के साथ 86,999 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 777 रुपए की नरमी के साथ 86,903 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 86,999 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 86,850 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,636.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,639.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,628.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.13 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.11 डॉलर था। हालांकि इसके भाव बाद में खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की नरमी के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था