mahakumb

बदल गए सोने-चांदी के रेट, 1065 रुपए महंगी हुई चांदी, चेक करें 22k और 24k Gold का भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Dec, 2024 05:47 PM

gold and silver rates have changed silver has become costlier by rs 1065

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 5 दिसंबर को बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 146 रुपए बढ़कर 76,538 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,392 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के दाम में आज यानी 5 दिसंबर को बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 146 रुपए बढ़कर 76,538 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,392 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी के दाम में भी तेजी है। ये 1,065 रुपए बढ़कर 91,090 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 90,025 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!