mahakumb

Weekly Gold Silver Prices: 1,036 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी ₹3,667 फिसली

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Mar, 2025 12:13 PM

gold became cheaper by rs1 036 silver also slipped by 3 667

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,092 रुपए थी, जो 1 मार्च को घटकर 85,056 रुपए हो गई यानी इस हफ्ते सोने के दाम में 1,036 रुपए की...

बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,092 रुपए थी, जो 1 मार्च को घटकर 85,056 रुपए हो गई यानी इस हफ्ते सोने के दाम में 1,036 रुपए की कमी आई है।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले शनिवार को चांदी 97,147 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 3,667 रुपए घटकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई को छुआ था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।

इस साल अब तक 8,894 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,894 रुपए बढ़कर 85,056 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,463 रुपए बढ़कर 93,480 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!