Gold-Silver Price Hike: 700 रुपए महंगा हो गया सोना, चांदी चढ़ी ₹1398, जानें 24k Gold का भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Nov, 2024 05:05 PM

gold became costlier by 700 rupees silver rose

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज (8 नवंबर) शुक्रवारो को सोने की कीमतों (Gold prices) में बढ़त देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 700 रुपए बढ़कर 77,480 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,780...

बिजनेस डेस्कः इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज (8 नवंबर) शुक्रवारो को सोने की कीमतों (Gold prices) में बढ़त देखने को मिली है। IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 700 रुपए बढ़कर 77,480 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,780 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price) में भी आज बढ़त रही। ये 1,398 रुपए बढ़कर 91,767 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,369 रुपए पर थी। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि MCX पर दोनों के वायदा भाव गिरावट पर ट्रेड कर रहे हैं। 

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,620 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72,850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 72,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79,470 रुपए है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!