Breaking




Gold Rate hike on 24 April: एक दिन की राहत के बाद फिर मंहगा हुआ सोना, चेक करें कितना बढ़ गया दाम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Apr, 2025 10:04 AM

gold became expensive again check how much the price has increased

एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी है, हालांकि चांदी में गिरावट आई है। 24 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 95,893 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसमें 0.37 फीसदी की गिरावट आई है, ये...

बिजनेस डेस्कः एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने की कीमतों में तेजी जारी है, हालांकि चांदी में गिरावट आई है। 24 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 95,893 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसमें 0.37 फीसदी की गिरावट आई है, ये 97,440 रुपए प्रति किग्रा पर है। बुधवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी।

सोना 2,400 रुपए टूटा

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,400 रुपए लुढ़ककर 99,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले यह रिकॉर्ड एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,800 रुपए उछलकर 1,01,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। स्थानीय बाजारों में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 3,400 रुपए की भारी गिरावट के साथ 98,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि एक दिन पहले यह 2,800 रुपए बढ़कर 1,02,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर नरम रुख के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरावट आई। ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध के दौरान चीनी वस्तुओं पर लगाए गए भारी शुल्क को जल्द ही काफी हद तक कम किया जाएगा।'' इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें 700 रुपए बढ़कर 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। इससे पिछले सत्र में चांदी 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। 
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!