Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Feb, 2025 10:02 AM

रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बना रहा सोना आज भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। MCX पर आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार (24 फरवरी) को सोने का वायदा भाव 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 86,075 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांजी का वायदा भाव 96,242 रुपए प्रति किग्राम पर है।
बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बना रहा सोना आज भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। MCX पर आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार (24 फरवरी) को सोने का वायदा भाव 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 86,075 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांजी का वायदा भाव 96,242 रुपए प्रति किग्राम पर है।
शुक्रवार को सोना 700 रुपए टूटा था
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 700 रुपए टूटकर 88,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही। इसके साथ मूल्यवान धातु रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपए घटकर 88,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण भी गिरावट को बल मिला। स्थानीय बाजार में चांदी की भी कीमत 300 रुपए गिरकर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
1 जनवरी से अब तक सोना 9,930 रुपए महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,930 रुपए बढ़कर 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,130 रुपए बढ़कर 97,147 रुपए पर पहुंच गया है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।