Breaking




Gold new Record level: सोने ने तोड़े अपने सारे रिकॉर्ड, नई कीमतें जानकर लगेगा जोरदार झटका

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Apr, 2025 10:11 AM

gold is out of the reach of common man today gold has become so expensive

सोने की कीमतें इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। MCX पर आज भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। घरेलू बाजार में मंगलवार (22 अप्रैल) को सोने की कीमत 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 98,930 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है जबकि चांदी में 0.63 फीसदी की तेजी है ये...

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतें इस साल लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। MCX पर आज भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है। घरेलू बाजार में मंगलवार (22 अप्रैल) को सोने की कीमत 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 98,930 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है जबकि चांदी में 0.63 फीसदी की तेजी है ये 95,850 रुपए प्रति किग्रा पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,435.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,425.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 70.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,495.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव आज 3,500.80 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 32.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने ने लगाई 1,650 रुपए की छलांग

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपए की तेजी आई, जिससे इसका भाव एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को इसका मूल्य 20 रुपए घटकर 98,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपए उछलकर 99,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

सोने की कीमत पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अबतक 20,850 रुपए या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं। चांदी की कीमतें भी 500 रुपए चढ़कर 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!