Breaking




Gold Rate on April 17: गोल्ड ज्वेलरी खरीदने वालों को नहीं मिली राहत, आज भी चढ़े सोने के भाव, चांदी में गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Apr, 2025 10:10 AM

gold jewelery buyers did not get any relief gold prices rose today

लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में आज भी कोई राहत नहीं मिली है। MCX पर आज (17 अप्रैल) सोने का भाव 95,850 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.83 फीसदी की गिरावट आई है, ये 95,455 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में आज भी कोई राहत नहीं मिली है। MCX पर आज (17 अप्रैल) सोने का भाव 95,850 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.83 फीसदी की गिरावट आई है, ये 95,455 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका

अमेरिका की नई टैरिफ नीति के चलते वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इसका असर इकोनॉमी की रफ्तार पर पड़ सकता है और ग्लोबल मंदी की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि मंदी के समय सोना एक भरोसेमंद निवेश माना जाता है।

शादी का मौसम और बढ़ती मांग

शादी का मौसम करीब है, और इससे गहनों की मांग में उछाल आया है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स का कहना है कि ऊंचे दामों के बावजूद बिक्री बढ़ रही है, क्योंकि लोग सोने को सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि निवेश और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं।

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!