mahakumb

all time high Gold price: MCX पर ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सोने का भाव, 84000 का लेवल किया पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Feb, 2025 10:21 AM

gold price reached all time high on mcx crossed the level of 84000

बुधवार (5 फरवरी) को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। सोने के वायदा आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 84000 के लेवल को पार कर गया है। सोने का भाव 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 84,178...

बिजनेस डेस्कः बुधवार (5 फरवरी) को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। सोने के वायदा आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 84000 के लेवल को पार कर गया है। सोने का भाव 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 84,178 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 95,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,873.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,875.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,883.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.87 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 32.87 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!