Breaking




Gold New Record: नए रिकॉर्ड पर सोने की कीमत, 89,000 के लेवल को किया क्रॉस, चांदी में भी आया उछाल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Mar, 2025 10:09 AM

gold price reaches new record crosses 89 000 level silver also rises

आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहे सोना-चांदी ने आज फिर नई ऊंचाईयों को छुआ है। आज (20 मार्च) सोने के भाव 89,000 के लेवल को क्रॉस कर गए हैं। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 89,006 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.71...

बिजनेस डेस्कः आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहे सोना-चांदी ने आज फिर नई ऊंचाईयों को छुआ है। आज (20 मार्च) सोने के भाव 89,000 के लेवल को क्रॉस कर गए हैं। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.46 फीसदी मजबूती के साथ 89,006 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.71 फीसदी बढ़त के साथ 1,00,635 रुपए प्रति किग्रा पर है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपए के उछाल के साथ 91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी आर्थिक मंदी की चिंताओं ने सुरक्षित-संपत्तियों की मांग को बरकरार रखा है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 700 रुपए बढ़कर 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। 

सोने में तेजी के 3 कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!