सोने के भाव में गिरावट तो चांदी का दाम भी फिसला, खरीदने से पहले चेक करें रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Jul, 2024 11:46 AM

gold prices fell and silver prices also slipped check the rates before buying

इस हफ्ते कमोडिटी बाजार में जो तेजी दिखाई दे रही थी, उसमें शुक्रवार को ब्रेक लगता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के बीच घरेलू वायदा बाजार में भी सोना-चांदी बड़ी गिरावट पर नजर आए। ग्लोबल मार्केट में कल सोना लाइफ हाई से 40 डॉलर गिरकर...

बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते कमोडिटी बाजार में जो तेजी दिखाई दे रही थी, उसमें शुक्रवार को ब्रेक लगता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के बीच घरेलू वायदा बाजार में भी सोना-चांदी बड़ी गिरावट पर नजर आए। ग्लोबल मार्केट में कल सोना लाइफ हाई से 40 डॉलर गिरकर 2,450 डॉलर के नीचे आ गया तो चांदी 1 फीसदी फिसलकर 30 डॉलर के पास आ गई थी। वहीं, कल घरेलू बाजार में सुस्ती के साथ सोना 74,200 के करीब तो चांदी 91,800 के नीचे बंद हुई थी।

आज के कारोबार में दोनों ही मेटल्स में बड़ी गिरावट थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 582 रुपए की गिरावट के साथ 73,573 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कल गोल्ड 74,155 पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी 1,155 रुपए के नुकसान के साथ 90,617 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। कल चांदी 91,772 रुपए पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में गिरा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सितबंर में रेट कट की राय को लेकर और भी मजबूती आ रही है लेकिन इसके बावजूद सोने में गिरावट आई है। डॉलर इंडेक्स में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी आई है। यूएस स्पॉट गोल्ड 0.21% गिरकर 2,453 डॉलर प्रति औंस पर था। बुधवार को ये 2,483 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1% गिरकर 2.457 डॉलर पर आ गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चढ़ गया सोने का भाव

ताजा घरेलू मांग के साथ साथ रुपए में गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपए की बढ़त के साथ 76,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 75,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में सोने में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी रही। सोना 700 रुपए की तेजी के साथ 76,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 750 रुपए बढ़कर 76,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी की कीमत पिछले सत्र के 94,400 रुपए प्रति किलोग्राम से 400 रुपए घटकर 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!