गिर गए सोने के भाव, चांदी भी 90 हजार से नीचे फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Jun, 2024 10:48 AM

gold prices fell silver also slipped below 90 thousand check latest rates

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते अब यह 71 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे आ चुके हैं। अभी आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में गिरावट के चलते अब यह 71 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के भाव 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे आ चुके हैं। अभी आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

PunjabKesari

क्या हैं गोल्ड के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 152 रुपए गिरकर 71,639 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। सोना आज सुबह गिरावट के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना 164 रुपए गिरकर 71,893 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

PunjabKesari

क्या है चांदी की कीमत

एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी मंगलवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 226 रुपए गिरकर 88,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 

PunjabKesari

सोने-चांदी के वैश्विक भाव 

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.38 फीसदी या 8.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2,335.60 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,326.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं। वहीं कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.18 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 29.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!