Gold बायर्स के लिए Good News, सोना हुआ सस्ता, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Feb, 2025 04:46 PM

good news for gold buyers buying jewellery has become cheaper

सोने में गिरावट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको लिए ये सबसे सही समय है क्योंकि आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज 27 फरवरी को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के...

बिजनेस डेस्कः सोने में गिरावट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको लिए ये सबसे सही समय है क्योंकि आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज 27 फरवरी को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 909 रुपए गिरकर 85,738 रुपए पर आ गया है। कल सोने का दाम 86,647 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 45 रुपए गिरकर 95,725 रुपए प्रति किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 95,769 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,530 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,380 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,380 रुपए है।

1 जनवरी से अब तक सोना 9,576 रुपए महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,576 रुपए बढ़कर 85,738 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,708 रुपए बढ़कर 95,725 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!