Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, शादियों के सीजन में गिर गए दाम

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Nov, 2024 10:09 AM

good news for gold buyers prices fell during the wedding season

सोने-चांदी के वायदा भाव में आज फिर से गिरावट आई है। MCX पर सोने का वायदा भाव 73,869 रुपए के करीब और चांदी की कीमत 88,152 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज फिर से गिरावट आई है। MCX पर सोने का वायदा भाव 73,869 रुपए के करीब और चांदी की कीमत 88,152 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 487 रुपए की गिरावट के साथ 73,995 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 615 रुपए की गिरावट के साथ 73,867 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,996 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 73,840 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव भी लुढ़के

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 197 रुपए की गिरावट के साथ 89,000 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,191 रुपए की गिरावट के साथ 88,006 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,000 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 88,003 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ते हुए सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2,578.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,586.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,565.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.41 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.66 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 30.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर में आया रिकॉर्ड निवेश 

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो मासिक आधार पर 59 प्रतिशत की वृद्धि है। त्योहारों तथा शादियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह अक्टूबर, 2023 में देखे गए 841 करोड़ रुपए के प्रवाह से दोगुना से अधिक है। इस निवेश से अक्टूबर के अंत तक स्वर्ण कोषों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 12 प्रतिशत बढ़कर 44,545 करोड़ रुपए हो गईं, जो इससे पिछले महीने 39,823 करोड़ रुपए थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!