mahakumb

Gold-Silver को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, घटा दिया बेस इंपोर्ट प्राइस

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Mar, 2025 12:50 PM

government s big decision regarding gold silver

सोने-चांदी के दामों में राहत देने वाली खबर आई है। सरकार ने सोने और चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस (आयात का आधार मूल्य) में कटौती की है, जिससे इनकी कीमतों में नरमी आ सकती है। सोमवार, 3 मार्च 2025 को सरकार ने सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 11 डॉलर घटाकर...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के दामों में राहत देने वाली खबर आई है। सरकार ने सोने और चांदी के बेस इम्पोर्ट प्राइस (आयात का आधार मूल्य) में कटौती की है, जिससे इनकी कीमतों में नरमी आ सकती है। सोमवार, 3 मार्च 2025 को सरकार ने सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 11 डॉलर घटाकर 927 डॉलर प्रति 10 ग्राम यानी अब भारत में सोने का आयात थोड़ा सस्ता हो सकता है। चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस 18 डॉलर घटाकर 1025 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया। 

इससे पहले फरवरी में सरकार ने सोने के बेस इंपोर्ट प्राइस में 41 डॉलर प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह 938 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में 42 डॉलर प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। इसे लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) ने 14 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था।

हर 15 दिनों पर अपडेट होता है बेस इंपोर्ट प्राइस

सरकार सोने और चांदी दोनों के लिए बेस इंपोर्ट प्राइस का रिव्यू और अपडेशन हर 15 दिनों पर करती है। ये प्राइस भारत में लाए गए सोने और चांदी पर लगाए गए शुल्क की कैलकुलेशन के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत पूरी दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। वहीं सोने का दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर और कंज्यूमर है। भारत की इंपोर्ट पॉलिसीज का ग्लोल प्रीशियस मेटल मार्केट पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
 
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!