Breaking




बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 759 अंक चढ़कर 79,802 पर हुआ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Nov, 2024 03:34 PM

great rise in the market bse closed at 79 802 up 759 points

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 29 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 759 अंकों की तेजी के साथ 79,802 के स्तर पर और निफ्टी 216 अंक चढ़कर 24,131 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 29 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 759 अंकों की तेजी के साथ 79,802 के स्तर पर और निफ्टी 216 अंक चढ़कर 24,131 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,790 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 200 अंक की तेजी रही, ये 24,120 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 12 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर को छोड़कर सभी में तेजी देखने को मिल रही है।

विदेशी निवेशकों ने ₹11,756.25 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.41% और कोरिया के कोस्पी में 1.78% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.90% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 नवंबर को ₹11,756.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹8,718.30 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 27 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.31% गिरकर 44,722 पर और S&P 500 0.38% गिरकर 5,998 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.60% की गिरावट के साथ 19,060 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 28 नवंबर को सेंसेक्स 1190 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 79,043 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 360 अंक (1.49%) की गिरावट रही, ये 23,914 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉलकैप 221 अंक (0.41%) चढ़कर 54,782 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और केवल 1 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और 4 में तेजी थी। NSE का IT सेक्टर सबसे ज्यादा 2.39% गिरावट के साथ बंद हुआ था।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!