mahakumb

PayPal, Nike, Microsoft जैसी कंपनियां टॉप 100 में, भारत की कोई कंपनी नहीं, हर्ष गोयनका ने शेयर की लिस्ट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Feb, 2025 11:25 AM

harsh goenka s post indian companies could not make top 100

रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप और अडानी ग्रुप जैसी कंपनियां भारत में उद्योग जगत की दिग्गज हैं लेकिन दुनिया की टॉप 100 प्रतिष्ठित कंपनियों में इनका नाम तक नहीं है। यह खुलासा मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने किया है।

बिजनेस डेस्कः रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप और अडानी ग्रुप जैसी कंपनियां भारत में उद्योग जगत की दिग्गज हैं लेकिन दुनिया की टॉप 100 प्रतिष्ठित कंपनियों में इनका नाम तक नहीं है। यह खुलासा मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने किया है।

सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले हर्ष गोयनका ने हाल ही में एक लिस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि साल 2024 की टॉप 100 ग्लोबल कंपनियों में भारत की कोई भी कंपनी शामिल नहीं है। उनकी इस पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस पर बहस छिड़ गई है।

PunjabKesari

ये प्रमुख कंपनियां हैं लिस्ट में

हर्ष गोयनका ने अपनी लिस्ट में दुनिया की टॉप 100 कंपनियां के नाम बताए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि ये कंपनियां किस-किस देश की हैं। कंपनियों के देश को उन्होंने झंडे से प्रदर्शित किया है।

इस लिस्ट में पहला नाम LEGO का है। यह डेनमार्क की कंपनी है। दूसरे नंबर पर जर्मनी की Mercedes-Benz, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड की Rolex, चौथे नंबर पर Sony और पांचवें नंबर पर Canon है। ये दोनों कंपनियां जापान की हैं।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अमेरिका की कंपनियों के नाम हैं। 100 कंपनियों की इस लिस्ट में अमेरिका की 40 से ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें PayPal, Nike, Microsoft, Netflix, Google, Amazon आदि शामिल हैं।

 

यूजर्स जता रहे हैरानी

हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स काफी हैरानी जता रहे हैं। आकाश गोयल (@aakashgoyal52a) नाम के एक यूजर ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बड़े ही शर्म की बात है ये तो।' वहीं Karan Bhatia (@karanbhatia5757) ने लिखा है, 'हम हमेशा से फॉलोअर रहे हैं। महानता मौलिक और वास्तविक होने से आती है।'

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन?

बात अगर दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की करें तो यहां भी भारत की कोई कंपनी नहीं है। फोर्ब्स के मुताबिक इस लिस्ट में पहला नाम ऐपल का है। इसका मार्केट कैप 3.46 लाख करोड़ डॉलर है। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है। इसका मार्केट कैप 3.23 लाख करोड़ डॉलर है। 2.90 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के साथ एनवीडिया तीसरे स्थान है। चौथे स्थान पर अमेजन और 5वें पर एल्फाबेट (गूगल) है।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!