बाजार में 8 दिनों में भारी गिरावट से 28 लाख करोड़ का नुकसान, 400 लाख करोड़ के स्तर से फिसला मार्केट कैप

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Feb, 2025 02:06 PM

heavy fall stock market in 8 days resulted loss of 28 lakh crores

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (14 फरवरी) को लगातार आठवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार पूंजीकरण (Mcap) 400 लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे चला गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप गिरकर 3,99,74,912 करोड़ रुपए पर आ गया।

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (14 फरवरी) को लगातार आठवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार पूंजीकरण (Mcap) 400 लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे चला गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप गिरकर 3,99,74,912 करोड़ रुपए पर आ गया।

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

दोपहर 12:45 बजे, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 454.69 अंक या 0.60% गिरकर 75,684.28 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी50 (Nifty50) 12:50 बजे तक 205.00 अंक या 0.89% की गिरावट के साथ 22,826.40 पर पहुंच गया।

पिछले साल 8 अप्रैल को बाजार ने बनाया था नया कीर्तिमान

भारतीय शेयर बाजार ने 8 अप्रैल, 2024 को नया कीर्तिमान बनाया था। इस दिन भारतीय स्टॉक मार्केट का मार्केट कैप (Mcap) पहली बार 400 लाख करोड़ के पार पहुंचा था। पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच जुलाई, 2024 को भारतीय स्टॉक मार्केट का मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपए पहुंचा था।

वहीं साल 2007 में भारत का मार्केट कैप 50 लाख करोड़ पहुंचा था जबकि 2014 में यह पहली बार 100 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा था। इसमें 200 लाख करोड़ रुपए का स्तर फरवरी 2021 में छुआ था।

पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन में 28 लाख करोड़ घटा एमकैप

घरेलू शेयर बाजारों में पिछले आठ ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट की वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए से निचे फिसल गया। पिछेल आठ ट्रेडिंग सेशन में इसमें 28 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है।

बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, बाजार का मार्केट कैप 5 फरवरी को 428,03,611 करोड़ रुपए था। शुक्रवार को यह घटकर 3,99,74,912 (अस्थायी) पर आ गया। इस तरह पिछले आठ ट्रेडिंग सेशन में इसमें 28,28,699 करोड़ रुपए की गिरावट आई है।

8 दिन में 428 लाख करोड़ से 399 करोड़ पर पंहुचा मार्केट कैप

भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप पिछले बुधवार को 42,803,611 करोड़ रुपए था। जबकि गुरुवार को यह घटकर 42,580,986 करोड़ रुपए पर, शुक्रवार को 42,478,048 करोड़ रुपए पर, सोमवार को 41,856,905 करोड़ रुपए, मंगलवार को 40,926,436 करोड़ रुपए, बुधवार को 40,823,480 करोड़ रुपए और गुरुवार को घटकर 40,804,909 करोड़ रुपए रह गया था। शुक्रवार को बाजार में ताजा गिरावट के बाद यह 3,99,74,912 करोड़ रुपए आ गया।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!