इजरायल-ईरान की टेंशन के बीच सस्ते Petrol-Diesel की उम्मीदों पर फिरा पानी, कच्चे तेल में उछाल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Oct, 2024 10:30 AM

hopes of cheap petrol and diesel dashed crude oil prices rise

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। पिछले 24 घंटों में ही स्थिति पूरी तरह बदल गई है। एक दिन पहले ही ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी लेकिन अब...

बिजनेस डेस्कः इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। पिछले 24 घंटों में ही स्थिति पूरी तरह बदल गई है। एक दिन पहले ही ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी लेकिन अब यह 74.33 डॉलर तक पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग एनर्जी द्वारा दिए गए रेट्स के अनुसार, 1 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड का दिसंबर वायदा 71.77 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि WTI क्रूड का नवंबर वायदा 68.29 डॉलर से उछलकर अब 70.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की उम्‍मीद को झटका

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के असर से देश में पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की उम्‍मीद को झटका लगा है। कुछ द‍िन पहले ऑयल सेक्रेटरी पंकज जैन ने कहा था दुन‍ियाभर में क्रूड ऑयल की कीमत कम रहने से ऑयल कंपन‍ियां पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel Price) का रेट कम करने पर व‍िचार कर सकती है। उन्‍होंने कहा था क‍ि सरकार तेल का उत्पादन बढ़ाने और सस्ते में तेल बेचने वाले देशों जैसे रूस से कच्‍चा तेल खरीदने की तैयारी कर रही है। उनके बयान के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट नीचे आने की उम्‍मीद की जा रही थी लेक‍िन अब हालि‍या घटनाक्रम से म‍िड‍िल ईस्‍ट में च‍िंता बढ़ गई है।

PunjabKesari

ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक क‍िया

इजरायली सेना की तरफ से बताया गया क‍ि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक क‍िया है। इजरायली सेना की तरफ से कहा गया क‍ि हम ईरान के हमले का जवाब देंगे। मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर 180 मिसाइलें दागी हैं। आपको बता दें ऑयल मार्केट में ईरान का दबदबा है। इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड ऑयल की सप्‍लाई पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें ईरान की तरफ से दुन‍ियाभर को एक त‍िहाई तेल की सप्‍लाई की जाती है। इसके बाद तेल की कीमत में और तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह डब्‍लूटीआई क्रूड चढ़कर 71 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 74.60 डॉलर प्रत‍ि डॉलर पर पहुंच गया है।

ईरान में पेट्रोल 2.39 तो इजरायल में 169.83 रुपए लीटर

इस बीच ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट भी जारी कर दी हैं। आज भी भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत में सबसे सस्ता ईंधन बेचने वाला केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार है। वहीं, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल 2.39 रुपए लीटर ईरान में है। इस समय इजरायल में पेट्रोल 169.83 रुपए प्रति लीटर है।

PunjabKesari

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.42 रुपए लीटर

इंडियन ऑयल के मुताबिक आज 2 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर में 82.42 रुपए में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है तो डीजल 78.01 रुपए में। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 94.65 और डीजल की 87.76 रुपए लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए लीटर है।।

राज्य पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.40
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.40
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
मिजोरम 93.93 80.46
राजस्थान 104.88 90.36
पंजाब 94.24 82.40
सिक्किम 101.50 88.80
नागालैंड 97.70 88.81
ओडिशा 101.06 92.64

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!