Hurun India Rich List: अमीरों की लिस्ट में अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, जानें कुल कितनी संपत्ति

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Aug, 2024 05:23 PM

hurun india rich list gautam adani surpasses ambani in the list of rich

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लंबे समय तक मुकेश अंबानी इस स्थान पर बने हुए थे लेकिन अब यह खिताब गौतम अडानी के पास है। हुरुन इंडिया रिच...

बिजनेस डेस्कः मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लंबे समय तक मुकेश अंबानी इस स्थान पर बने हुए थे लेकिन अब यह खिताब गौतम अडानी के पास है। हुरुन इंडिया रिच 2024 लिस्ट के अनुसार, इस सूची में कुल 1,539 भारतीयों के नाम शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इस सूची में गौतम अडानी शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। यह सूची 31 जुलाई 2024 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इसके अलावा, पिछले साल भारत में हर पांचवें दिन एक नया अरबपति उभर कर सामने आया है।

PunjabKesari

हुरुन इंडिया रिच 2024: प्रमुख व्यक्तियों की संपत्ति सूची

  • गौतम अडानी: 62 वर्षीय गौतम अडानी की संपत्ति 1,61,800 करोड़ रुपए है। वे सूची में पहले स्थान पर हैं।
  • मुकेश अंबानी: मुकेश अंबानी की संपत्ति 1,01,47,000 करोड़ रुपए है और वे दूसरे स्थान पर हैं।
  • शिव नाडर (HCL): शिव नाडर की कुल नेटवर्थ 3,14,000 करोड़ रुपए है और वे तीसरे स्थान पर हैं।
  • साइरस पूनावाला: साइरस पूनावाला की नेटवर्थ 2,89,900 करोड़ रुपए है और वे चौथे स्थान पर हैं।
  • दिलीप संघवी (Sun Pharma): दिलीप संघवी की संपत्ति 2,49,900 करोड़ रुपए है और वे पांचवे स्थान पर हैं।
  • कुमार मंगलम बिड़ला: कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ 2,35,200 करोड़ रुपए है और वे छठे स्थान पर हैं।
  • गोपीचंद हिंदुजा: हिंदुजा के गोपीचंद हिंदुजा की नेटवर्थ 1,92,700 करोड़ रुपए है और वे सातवें स्थान पर हैं।
  • राधाकृष्ण दमानी: राधाकृष्ण दमानी की संपत्ति 1,90,900 करोड़ रुपए है और वे आठवें स्थान पर हैं।
  • अजीम प्रेमजी: अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 1,90,700 करोड़ रुपए है और वे नौवें स्थान पर हैं।
  • नीरज बजाज: नीरज बजाज की संपत्ति 1,62,800 करोड़ रुपए है और वे दसवें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

शाहरुख खान भी लिस्ट में हुए शामिल

भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान भी पहली बार देश के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हुए हैं। उनकी संपत्ति 7,300 करोड़ रुपए बताई गई है। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के चलते इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में किंग खान के अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जूही चावला एंड फैमिली (Juhi Chawla And Family), करण जौहर ( Karan Johar) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!