Breaking




Tax Notice: इस बैंक पर फिर चला आयकर विभाग का डंडा, भेजा ₹244 करोड़ का नोटिस

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Apr, 2025 05:59 PM

income tax department again took action against this bank

यस बैंक (YES Bank) को एक बार फिर आयकर विभाग की ओर से झटका लगा है। वित्त वर्ष 2016-17 के पुनर्मूल्यांकन (Reevaluation) के बाद आयकर विभाग ने बैंक पर ₹244.20 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स चुकाने का नोटिस जारी किया है। बैंक ने कहा है कि वह इस टैक्स डिमांड को...

बिजनेस डेस्कः यस बैंक (YES Bank) को एक बार फिर आयकर विभाग की ओर से झटका लगा है। वित्त वर्ष 2016-17 के पुनर्मूल्यांकन (Reevaluation) के बाद आयकर विभाग ने बैंक पर ₹244.20 करोड़ का अतिरिक्त टैक्स चुकाने का नोटिस जारी किया है। बैंक ने कहा है कि वह इस टैक्स डिमांड को चुनौती देगा और इसके खिलाफ अपील करेगा।

बैंक को दिसंबर 2018 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 2016-17 के लिए एक टैक्स असेसमेंट ऑर्डर मिला था, जिसमें कुछ जोड़-घटाव किए गए थे। इसके बाद मार्च 2022 में पुनः मूल्यांकन आदेश आया, जिसमें कुछ और बदलाव किए गए थे। बैंक ने दोनों आदेशों के खिलाफ अपील की है और अब पुनः मूल्यांकन के बाद एक नई टैक्स डिमांड आई है।

बैंक ने गलती को बताया, मांगी सुधार की प्रक्रिया

यस बैंक ने कहा है कि पुनर्मूल्यांकन आदेश में एक तकनीकी त्रुटि हुई थी, क्योंकि इसमें टैक्स की गणना रिटर्न में घोषित आय के बजाय असेस्ड आय के आधार पर की गई। इस गलती को सुधारने के लिए 15 अप्रैल 2025 को एक रेक्टिफिकेशन ऑर्डर (सुधार आदेश) पारित किया गया।

हालांकि बैंक का कहना है कि इस सुधार आदेश के बाद टैक्स डिमांड में अप्रत्याशित रूप से भारी वृद्धि कर दी गई, जिसे बैंक ने "बिना ठोस आधार" के बताया है।

बैंक ने कहा है कि वह इस अतिरिक्त टैक्स डिमांड को न्यायसंगत नहीं मानता और इसके खिलाफ तत्काल रेक्टिफिकेशन आवेदन दाखिल करेगा। जरूरत पड़ने पर मामला अपीलीय न्यायाधिकरण (Appellate Tribunal) तक ले जाया जाएगा और बैंक सभी कानूनी विकल्पों का पालन करेगा।

शेयर बाजार में सकारात्मक रुख

दिलचस्प बात यह रही कि इस टैक्स विवाद की खबर के बावजूद बाजार ने बैंक पर भरोसा जताया। बुधवार को दोपहर 3:10 बजे तक यस बैंक का शेयर BSE पर 2% की बढ़त के साथ ₹17.87 पर ट्रेड कर रहा था।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!