G20 में भारत का दबदबा! ग्रोथ रेट में अमेरिका और यूरोप को पीछे छोड़ा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Nov, 2024 05:44 PM

india dominates g20 leaves america and europe behind in growth rate

भारत ने जी20 समूह में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ताजा आकलन के अनुसार, G-20 के सदस्य देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 में 7% की वृद्धि दर के साथ...

बिजनेस डेस्कः भारत ने जी20 समूह में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ताजा आकलन के अनुसार, G-20 के सदस्य देशों में भारतीय अर्थव्यवस्था 2024 में 7% की वृद्धि दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ रही है।

G-20 के सभी सदस्‍य देशों की बात करें तो विकास दर (Growth Rate) के मामले में इस साल भारत के बाद 5% की वृद्धि दर के साथ इंडोनेशिया दूसरे और 4.8% के साथ चीन तीसरे स्थान पर है। यह जानकारी ब्राजील में चल रहे G-20 शिखर सम्मेलन में एक रैंकिंग जारी होने के बाद सामने आई है।

2024 के लिए रियल GDP ग्रोथ प्रोजेक्शन

  • भारत- 7%
  • इंडोनेशिया- 5%
  • चीन- 4.8%
  • रूस- 3.6%
  • ब्राजील- 3%
  • अफ्रीका- 3%
  • तुर्किए- 3%
  • यूएसए- 2.8%
  • कोरिया- 2.5%
  • मेक्सिको- 1.5%
  • सऊदी अरब- 1.5%
  • कनाडा- 1.3%
  • आस्ट्रेलिया- 1.2%
  • फ्रांस- 1.1%
  • यूरोपियन यूनियन- 1.1%
  • यूके- 1.1%
  • साउथ अफ्रीका- 1.1%
  • इटली- 0.7%
  • जापान- 0.3%
  • जर्मनी- 00
  • अर्जेंटिना- माइनस 3.5%

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत

भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X.com पर एक पोस्‍ट किया, जिसमें कहा गया, “अनुमानित 7% की GDP विकास दर के साथ भारत G-20 देशों में अग्रणी है। यह उपलब्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को उजागर करती है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी मजबूती और तेज गति से देश के विकास को प्रदर्शित करती है।”
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!