चीन को पछाड़ कर भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन राष्ट्र

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Aug, 2024 11:28 AM

india will become the world s largest two wheeler nation by overtaking china

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन राष्ट्र में शामिल होने के लिए चीन को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2024 में वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी 35%...

बिजनेस डेस्कः काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन राष्ट्र में शामिल होने के लिए चीन को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2024 में वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी 35% हो जाएगी, जबकि चीन की हिस्सेदारी 34% होगी।

2023 में चीन का दबदबा

पिछले साल यानी 2023 में, चीन की वैश्विक बाजार में 37% हिस्सेदारी थी, जबकि भारत की हिस्सेदारी 32% थी। यह अनुमान इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों तरह के वाहनों पर आधारित है।

हीरो मोटोकॉर्प बनी सबसे बड़ी कंपनी

2023 में, भारत में हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रही, जिसकी वैश्विक बाजार में 9% हिस्सेदारी थी। यह कंपनी, होंडा (29% हिस्सेदारी) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ब्रांड बन गई। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और टीवीएस (TVS) ने 5-5% हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई। उनसे आगे चीन की याडिया और जापान की यामाहा थीं।

PunjabKesari

भारत की बढ़ती मांग

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक सोमेन मंडल ने बताया कि चीन में यातायात समस्याओं के चलते कई बड़े शहरों में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं। इसके विपरीत, भारत में क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग और ग्रामीण विकास के कारण दोपहिया वाहनों की मांग में इजाफा हो रहा है, जिससे भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों में चीन का वर्चस्व

दोपहिया वाहन श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के मामले में भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है लेकिन चीन इस मामले में काफी आगे है। आईईए ग्लोबल ईवी आउटलुक के अनुसार, 2023 में चीनी कंपनियों ने 59 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जबकि भारतीय कंपनियों के सिर्फ 9 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके।

PunjabKesari

भारत की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में उछाल

हालांकि, 2023 में चीन में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 23.4% की गिरावट आई, जबकि भारत में इसकी बिक्री में 50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई। ओला इलेक्ट्रिक ने 1.55% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र में छठा स्थान हासिल किया। टीवीएस और एथर ने क्रमश: 1.09% और 0.68% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाई।

तीन पहिया वाहन बाजार में भारत का दबदबा

2023 में, भारत ने इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन बाजार में शीर्ष स्थान हासिल किया और चीन को इस श्रेणी में पीछे छोड़ दिया। भारत का यह उभार वैश्विक दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उसकी बढ़ती ताकत को दर्शाता है, जो आने वाले समय में और बढ़ सकती है।

 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!