2029 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनोमी: IMF

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Aug, 2024 05:24 PM

india will become the world s third largest economy by 2029 imf

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल में कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा। मोदी का यह कार्यकाल 2029 तक चलेगा। IMF के मुताबिक 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा। भारत अभी 5वें...

बिजनेस डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल में कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा। मोदी का यह कार्यकाल 2029 तक चलेगा। IMF के मुताबिक 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकॉनोमी बन जाएगा। भारत अभी 5वें नंबर पर है। 

उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं, लेकिन 2029 तक भारत यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनोमी जर्मनी और जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। तब भारत की GDP का साइज 6.44 ट्रिलियन डॉलर होगा। जर्मनी 5.36 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे पर खिसक जाएगा, जबकि जापान 4.94 ट्रिलियन डॉलर के साथ 5वें नंबर पर होगा। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनोमी है।

PunjabKesari

आईएमएफ के मुताबिक 2029 में अमेरिका 34.95 ट्रिलियन डॉलर के साथ सबसे बड़ी इकॉनोमी बना रहेगा। इसी तरह चीन 24.84 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर बना रहेगा। हालांकि भारत के अगले एक-दो साल में ही तीसरे नंबर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि जर्मनी और जापान की इकॉनोमी संघर्ष कर रही हैं। जर्मनी की इकॉनोमी में दूसरी तिमाही में अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिली। तकनीकी रूप से लगातार दो तिमाहियों में गिरावट को मंदी कहा जाता है। जापान का सैंट्रल बैंक भी खपत बढ़ाने के लिए ब्याज दर बढ़ाने में लगा है।

PunjabKesari

चीन का हाल

करीब दो दशक तक ग्लोबल इकॉनोमी का इंजन रहे चीन की इकॉनोमी भी कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। देश का रियल एस्टेट गहरे संकट में है। इसका चीन की जी.डी.पी. में करीब 30 फीसदी योगदान है। रियल एस्टेट के कारण बैंकों पर भी संकट गहरा रहा है। 

दूसरी ओर भारत की इकॉनोमी हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आईएमएफ के मुताबिक अगले दो-तीन साल तक भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनोमी बना रहेगा। फोर्ब्स के मुताबिक अभी अमेरिका (28.783 ट्रिलियन डॉलर) पहले, चीन (18.536 ट्रिलियन डॉलर) दूसरे, जर्मनी (4.590 ट्रिलियन डॉलर) तीसरे और जापान (4.112 ट्रिलियन डॉलर) चौथे नंबर पर है। भारत की इकॉनोमी का साइज अभी 3.942 ट्रिलियन डॉलर है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!