Breaking




भारतीय स्टार्टअप ने फरवरी में 1.65 अरब डॉलर जुटाए

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Mar, 2025 03:01 PM

indian startups raised 1 65 billion in february

भारतीय स्टार्टअप ने फरवरी में 8.32 करोड़ डॉलर के औसत मूल्यांकन पर कुल 1.65 अरब डॉलर (लगभग 14,418 करोड़ रुपए) का वित्तपोषण जुटाया। ट्रैक्सन के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि इससे चालू वित्त वर्ष (2024-25) में फरवरी में कुल...

नई दिल्लीः भारतीय स्टार्टअप ने फरवरी में 8.32 करोड़ डॉलर के औसत मूल्यांकन पर कुल 1.65 अरब डॉलर (लगभग 14,418 करोड़ रुपए) का वित्तपोषण जुटाया। ट्रैक्सन के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों से पता चलता है कि इससे चालू वित्त वर्ष (2024-25) में फरवरी में कुल वित्तपोषण 2,200 चरण में 25.4 अरब डॉलर हो गया है। फरवरी का आंकड़ा जनवरी में कुल वित्तपोषण 1.38 अरब डॉलर से 19.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। सालाना आधार पर, जुटाई गई कुल धनराशि फरवरी, 2024 में प्राप्त 2.06 अरब डॉलर से कम थी। 

देश की स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु में उद्यमियों ने 35.3 करोड़ डॉलर का कोष हासिल किया, जिसका औसत चरण आकार 20 लाख डॉलर था। मुंबई में कुल 10.2 करोड़ डॉलर का वित्तपोषम हुआ, लेकिन औसत चरण आकार 50 लाख डॉलर रहा। फरवरी में वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी ऑक्सीजो ने सबसे ज्यादा वित्तपोषम जुटाया, जिसने पारंपरिक ऋण में 100 करोड़ रुपए जुटाए। इसके बाद ऑनलाइन व्यापारिक मंच ‘उड़ान' ने एमएंडजी पीएलसी की अगुआई में सीरीज जी इक्विटी वित्तपोषण चरण में 7.5 करोड़ डॉलर जुटाए। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!