Infosys का कर्मचारियों के लिए अनोखा ऑफर, शहर बदलने पर कंपनी देगी 8 लाख

Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Jun, 2024 01:39 PM

info  unique offer for employees company will give 8 lakhs on changing city

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने कर्मचारियों को शहर बदलने के लिए 8 लाख रुपए तक ऑफर कर रही है। हालांकि यह ऑफर इंफोसिस के सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है।

बिजनेस डेस्कः देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने कर्मचारियों को शहर बदलने के लिए 8 लाख रुपए तक ऑफर कर रही है। हालांकि यह ऑफर इंफोसिस के सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है।

ये कर्मचारी उठा सकते हैं फायदा

इंफोसिस के वैसे कर्मचारी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, जो बैंड-2 में या उससे ऊपर के बैंड में हैं। इंफोसिस का यह ऑफर देश भर में स्थित कंपनी के किसी भी डेवलपमेंट सेंटर में काम कर रहे उन कर्मचारियों के लिए है, जो प्रोजेक्ट डिलीवरी को हैंडल कर रहे हैं। ऑफर का लाभ उठाने के लिए पात्र कर्मचारी को कर्नाटक के हुबली शहर में शिफ्ट होना पड़ेगा और कम से कम 2 साल यहां से काम करेंगे। इसके लिए कंपनी 8 लाख रुपए तक का भुगतान करेगी।

छोटे शहरों पर ध्यान दे रही कंपनी

दरअसल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने बड़े शहरों की जगह छोटे शहरों को हब बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत इंदौर, नवी मुंबई, नागपुर, कोयम्बटूर, हुबली जैसे कई टिअर-2 शहरों में ऑफिस खोले गए हैं। इंफोसिस कर्नाटक के हुबली शहर में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाना चाह रही है। इसी कारण उसने हुबली में ट्रांसफर कराने वाले कर्मचारियों के लिए ये ऑफर तैयार किया है।

नीचे के बैंड वालों को इतना लाभ

इंफोसिस की ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार, बैंड-3 या उससे नीचे के बैंड में काम कर रहे कर्मचारियों को शिफ्ट होने पर शुरुआत में 25 हजार रुपए का रिलोकेशन अलाउंस मिलेगा। उसके बाद उन्हें 2 साल तक हर छह महीने पर 25-25 हजार रुपए मिलेंगे। इस तरह टिअर-3 या उससे नीचे के कर्मचारियों को शिफ्ट होने पर 2 साल में कुल 1.25 लाख रुपए का लाभ मिलेगा। ऊपरी बैंड के कर्मचारियों के लिए लाभ 8 लाख रुपए तक है।

3.35 लाख से ज्यादा इंफोसिस के कर्मचारी

30 जून 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस में कुल 3 लाख 35 हजार 186 कर्मचारी काम कर रहे हैं। 1981 में बनी यह कंपनी घरेलू बाजार में सिर्फ टाटा समूह की टीसीएस से पीछे है। टीसीएस के पास अभी कुल कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा है। आईटी सेक्टर देश में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान करने वाले सेक्टर्स में एक माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!