IPOs This Week: आज खुले 3 नए IPO, इन कंपनियों की हुई लिस्टिंग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Sep, 2024 11:16 AM

ipos this week 3 new ipos opened today these companies got listed

हर हफ्ते देश के प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की बाढ़ आ रही है। सभी आईपीओ में देश के निवेशक टूट कर निवेश कर रहे हैं। 30 सितंबर से शुरू हुए सप्ताह में 3 नए IPO लॉन्च हुए हैं, जो SME सेगमेंट से जुड़े हैं। इसके साथ ही, पहले से खुले 7 IPO में भी निवेश का...

बिजनेस डेस्कः हर हफ्ते देश के प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की बाढ़ आ रही है। सभी आईपीओ में देश के निवेशक टूट कर निवेश कर रहे हैं। 30 सितंबर से शुरू हुए सप्ताह में 3 नए IPO लॉन्च हुए हैं, जो SME सेगमेंट से जुड़े हैं। इसके साथ ही, पहले से खुले 7 IPO में भी निवेश का मौका मिलेगा।

Subam Papers IPO

इश्यू साइज: 93.70 करोड़ रुपए
ओपनिंग डेट: 30 सितंबर
क्लोजिंग डेट: 3 अक्टूबर
लिस्टिंग: BSE SME पर 8 अक्टूबर
प्राइस बैंड: 144-152 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 800 शेयर

Paramount Dye Tec IPO

इश्यू साइज: 28.43 करोड़ रुपए
ओपनिंग डेट: 30 सितंबर
क्लोजिंग डेट: 3 अक्टूबर
लिस्टिंग: NSE SME पर 8 अक्टूबर
प्राइस बैंड: 111-117 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 1200 शेयर

NeoPolitan Pizza and Foods IPO

इश्यू साइज: 12 करोड़ रुपए
ओपनिंग डेट: 30 सितंबर
क्लोजिंग डेट: 4 अक्टूबर
लिस्टिंग: BSE SME पर 9 अक्टूबर
प्राइस बैंड: 20 रुपए प्रति शेयर
लॉट साइज: 6000 शेयर

PunjabKesari

इन कंपनियों की हुई लिस्टिंग

30 सितंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में Manba Finance की लिस्टिंग BSE और NSE पर हुई। इसी तारीख को Rappid Valves (India) और WOL 3D के शेयर NSE SME पर लिस्ट किए गए।

पहले से खुले IPO 

Nexxus Petro Industries IPO: 19.43 करोड़ रुपए का इश्यू 26 सितंबर को खुला था और 30 सितंबर को बंद होगा। अब तक यह 1.70 गुना भरा है। शेयर BSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस 105 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है।

Diffusion Engineers IPO: यह इश्यू भी 26 सितंबर को ओपन हुआ और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी 158 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अभी तक इसे 27.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 4 अक्टूबर को होगी। प्राइस बैंड 159-168 रुपए प्रति शेयर है और लॉट साइज 88 शेयर है।

Forge Auto International IPO: 31.10 करोड़ रुपए साइज वाला यह इश्यू 30 सितंबर को बंद होगा। 26 सितंबर से अब तक यह 11.27 गुना भरा है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। IPO बंद होने के बाद शेयर NSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।

Sahasra Electronics Solutions IPO: यह इश्यू भी 26 सितंबर को खुला और 30 सितंबर को बंद होने जा रहा है। कंपनी 186.16 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अभी तक यह 13.94 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 269-283 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है।

Divyadhan Recycling Industries IPO: 24.17 करोड़ रुपए का इश्यू 26 सितंबर को ओपन हुआ था। अभी तक 4.89 गुना भरा है। IPO की ​क्लोजिंग 30 सितंबर को होगी। शेयर NSE SME पर 4 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 60-64 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है।

HVAX Technologies IPO: यह इश्यू 27 सितंबर को खुला था और 1 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी 33.53 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। अभी तक इसे 1.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 435-458 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 300 शेयर है।

Saj Hotels IPO: यह भी 27 सितंबर को खुला था और 1 अक्टूबर को बंद होगा। साइज 27.63 करोड़ रुपए है। IPO अभी तक 0.67 गुना भरा है। शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस 65 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है।

PunjabKesari

आने वाले दिनों में लिस्टिंग की जानकारी इस प्रकार है

3 अक्टूबर को NSE SME पर Thinking Hats Entertainment Solutions, Unilex Colours and Chemicals, TechEra Engineering के शेयर लिस्ट होंगे, जबकि KRN Heat Exchanger की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
4 अक्टूबर को BSE और NSE पर Diffusion Engineers के शेयर लिस्ट होंगे। वहीं, BSE SME पर Nexxus Petro Industries और NSE SME पर Forge Auto International, Sahasra Electronics Solutions और Divyadhan Recycling Industries के शेयर लिस्ट होंगे।
इस प्रकार, आगामी सप्ताह में इन कंपनियों की लिस्टिंग से शेयर बाजार में नई संभावनाएं बनेंगी।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!