Layoffs: हड़ताल के बीच Boeing का बड़ा फैसला, छंटनी का ऐलान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Sep, 2024 06:23 PM

layoffs boeing takes a big decision amid the strike announces layoffs

दुनिया की दिग्गज विमान निर्माता बोइंग (Boeing) ने हायरिंग बंद कर दी है और कैश बचाने के लिए अस्थायी छंटनी करने का निर्णय लिया है। बोइंग ने अपने कर्मचारियों से कहा कि हमारा बिजनेस मुश्किल वक्त में है। करीब 33,000 बोइंग कर्मचारी पिछले हफ्ते से हड़ताल...

बिजनेस डेस्कः दुनिया की दिग्गज विमान निर्माता बोइंग (Boeing) ने हायरिंग बंद कर दी है और कैश बचाने के लिए अस्थायी छंटनी करने का निर्णय लिया है। बोइंग ने अपने कर्मचारियों से कहा कि हमारा बिजनेस मुश्किल वक्त में है। करीब 33,000 बोइंग कर्मचारी पिछले हफ्ते से हड़ताल पर हैं।  

ये 10 कदम उठाएगी बोइंग

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) ब्रायन वेस्ट ने कर्मचारियों को बताया कि वे पैसा बचाने के लिए 10 कदम उठा रहे हैं, जिसमें छंटनी, हायरिंग पर रोक, मैनेजरों की सैलरी में इंक्रीमेंट खत्म करना, और यात्रा को केवल आवश्यक स्थिति में सीमित करना शामिल है। ब्रायन वेस्ट के अनुसार, छंटनी का असर कर्मचारियों के साथ अधिकारियों पर भी पड़ेगा। अगले कुछ हफ्तों में इसका पूरा विवरण दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल ने हमारी रिकवरी के प्रयासों को चोट पहुंचाई है।

हड़ताल पर चले गए हैं करीब 33000 कर्मचारी, आज होगी बैठक 

बोइंग के करीब 33,000 कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू की थी। कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को ऑफर दिया गया था कि उनकी सैलरी 4 साल में 25 फीसदी बढ़ा दी जाएगी। हालांकि, कर्मचारी यूनियन की डिमांड थी कि उनकी सैलरी हर साल 10% की बढ़ोतरी हो। कंपनी और यूनियन के बीच सरकार ने मध्यस्थता की कोशिश की है। यह बैठक आज होने वाली है। यूनियन कर्मचारियों के बीच सर्वे करा रही है कि उन्हें अपने नए कॉन्ट्रैक्ट में क्या चाहिए। बोइंग के कर्मचारियों का धरना वाशिंगटन, ओरेगॉन और कैलिफोर्निया समेत कई जगहों पर चल रहा है।

कर्मचारियों की डिमांड

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी लगातार लाभ में है लेकिन उसका एक हिस्सा उन्हें नहीं देना चाहती। वे सालाना बोनस, बेहतर पेंशन और हेल्थकेयर प्लान की भी मांग कर रहे हैं। बोइंग के कर्मचारियों की हड़ताल का असर कंपनी की रिकवरी और कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है और इसके समाधान के लिए बातचीत जारी है।
 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!