mahakumb

ICICI, HDFC, SBI सहित कई म्यूचुअल फंड्स को IndusInd Bank में बड़ा झटका

Edited By jyoti choudhary,Updated: 11 Mar, 2025 04:32 PM

many mutual funds including icici hdfc sbi got big shock

IndusInd Bank के शेयरों में 11 मार्च 2025 को 27% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) इंडस्ट्री को भी जोरदार झटका लगा है। म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग्स को इस गिरावट के चलते ₹6,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यह गिरावट...

बिजनेस डेस्कः IndusInd Bank के शेयरों में 11 मार्च 2025 को 27% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) इंडस्ट्री को भी जोरदार झटका लगा है। म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग्स को इस गिरावट के चलते ₹6,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यह गिरावट डेरिवेटिव लेनदेन (Derivative Transactions) की गलत वैल्यूएशन के चलते हुई, जिससे बैंक की नेटवर्थ पर 2.35% का असर पड़ा। इसका असर म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगाने वालों को भी हुआ है।

म्यूचुअल फंड्स को सबसे ज्यादा नुकसान

फरवरी 2025 तक 35 म्यूचुअल फंड्स के पास IndusInd Bank के 20.88 करोड़ शेयर थे, जिनकी वैल्यू ₹20,670 करोड़ थी लेकिन अब घटकर ₹14,600 करोड़ रह गई।

सबसे अधिक नुकसान इन फंड्स को हुआ

  • ICICI Prudential MF – 3,779 करोड़ रुपए
  • HDFC MF – 3,564 करोड़ रुपए
  • SBI MF – 3,048 करोड़ रुपए
  • UTI, Nippon India, Bandhan, Franklin Templeton – 740 करोड़ रुपए से 2,447 करोड़ रुपए के बीच 

अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच म्यूचुअल फंड्स ने ₹10,200 करोड़ निवेश किए थे लेकिन फरवरी 2025 में ₹1,600 करोड़ का आउटफ्लो हुआ। अप्रैल 2024 में IndusInd Bank का शेयर ₹1,576 के उच्चतम स्तर पर था लेकिन अब 54% गिर चुका है।

म्यूचुअल फंड्स की IndusInd Bank में हिस्सेदारी

  • LIC – 5.23%
  • ICICI Prudential – 5.07%
  • SBI Nifty 50 – 4.33%
  • HDFC Top 100 – 4.17%
  • UTI Large Cap – 3.57%
  • Nippon Life – 2.96%
  • AB Sunlife – 1.28%
  • Kotak Equity – 1.26%
  • Bandhan Fund – 1.23%
  • Franklin India – 1.12%
  • Quant ESG Equity – 6.31%
  • Quant Focused – 5.15%
  • Quant Value – 3.66%
  • ICICI India Opportunities – 3.59%

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!