Stock Market: बाजार में तेजी, सेंसेक्स 80 हजार के पार, Nifty भी 300 से ज्यादा अंक मजबूत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Oct, 2024 12:37 PM

market boom bse crosses 80 thousand nifty also strengthens

शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,202 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 211 अंक की तेजी है, ये 24,392 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1120 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 304 अंक की तेजी है, ये 24,485 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग, IT और एनर्जी शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। 

एशियाई बाजार में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.45% की बढ़त है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.85% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.16% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • 25 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.61% गिरकर 42,114 पर और S&P 500 0.03% चढ़कर 5,808 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.56% चढ़कर 18,518 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 25 अक्टूबर को ₹3,036 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,159 करोड़ के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 662 अंक (0.83%) की गिरावट के साथ 79,402 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 218 अंक (0.90%) गिरा, ये 24,180 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 1,307 अंक (2.44%) गिरकर 52,335 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!