Closing Bell: आज फिर लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 528 अंक टूटकर 77,620 के स्तर पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Jan, 2025 03:34 PM

market closed in red again today bse fell 528 points to 77 620

गुरुवार (9 जनवरी) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दिनभर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 528 अंक की गिरावट के साथ 77,620 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 162 अंक की गिरावट रही, ये 23,526 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः गुरुवार (9 जनवरी) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दिनभर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 528 अंक की गिरावट के साथ 77,620 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 162 अंक की गिरावट रही, ये 23,526 के स्तर पर बंद हुआ।

कल शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ

सेंसेक्स कल यानी 8 जनवरी को 50 अंक की गिरावट के साथ 78,148 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 77,486 से 662 अंक संभला। वहीं निफ्टी भी 18 अंक (-0.08%) की तेजी के साथ 23,688 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी दिन के निचले स्तर 23,496 से 192 अंक रिकवर हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट देखने मिली। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.54% की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा 2.16% गिरावट के साथ बंद हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!