बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jan, 2025 03:33 PM

market closed on a positive note bse rose 318 points to reach

शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ। 

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

आज एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.50% की बढ़त है। कोरिया के कोस्पी में 1.15% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.21% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 15 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,533 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,682 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 15 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.65% की तेजी के साथ 43,221 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.83% ऊपर 5,949 बंद हुआ। जबकि नैस्डैक इंडेक्स में 2.45% की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 15 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 224 अंक की तेजी के साथ 76,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 37 अंक की तेजी रही, ये 23,213 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!