Closing Bell: हरे निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 80,116 पर हुआ बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Apr, 2025 03:33 PM

market closed on green mark bse closed at 80 116 up 520 points

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 23 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 80,116 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 161 अंक की तेजी रही, ये 24,328 के स्तर पर क्लोज हुआ।

मुंबईः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 23 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 520 अंक चढ़कर 80,116 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 161 अंक की तेजी रही, ये 24,328 के स्तर पर क्लोज हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही। HCL टेक के शेयर में करीब 8% की तेजी रही।  

ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

  • 22 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 1,017 अंक (2.66%), नैस्डेक कंपोजिट 430 अंक (2.71%) और S&P 500 इंडेक्स 130 अंक (2.51%) चढ़कर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 588 अंक (1.72%) नीचे 34,809 पर है। कोरिया के कोस्पी में 35 अंक (1.40%) की तेजी है, ये 2,521 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.027% की तेजी है, ये 3,300 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.29% की तेजी है, ये 22,056 पर कारोबार कर रहा है।
  • 22 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,290.43 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि, भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 885.63 करोड़ रुपए के नेट शेयर बेचे।

कल बाजार में रही थी तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 22 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 79,596 पर बंद हुआ। निफ्टी में 42 अंक की तेजी रही, ये 24,167 पर बंद हुआ।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!