Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Mar, 2025 03:33 PM

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (12 मार्च) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 72 अंक की गिरावट के साथ 74,029 के स्तर पर जबकि निफ्टी 27 अंक लुढ़का, ये 22,470 पर बंद हुआ।
मुंबईः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (12 मार्च) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 72 अंक की गिरावट के साथ 74,029 के स्तर पर जबकि निफ्टी 27 अंक लुढ़का, ये 22,470 पर बंद हुआ।
कल की बड़ी गिरावट के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में आज करीब 5% की तेजी आई। टाटा मोटर्स में 3.51% और कोटक बैंक में 2.88% की तेजी रही। वहीं, इंफोसिस में 5%, HCL टेक में 4% और टेक महिंद्रा में 2.32% की गिरावट रही।
मंगलवार को बाजार में मामूली गिरावट रही
अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट का असर कल यानी मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय बाजारों पर नहीं दिखा। सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ ये 74,102 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 37 अंकों की तेजी रही। ये 22,497 पर बंद हुआ।