Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Mar, 2025 03:33 PM

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 191 अंक नीचे 77,414 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 72 अंक की गिरावट रही, ये 23,519 के स्तर पर क्लोज हुआ।
मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 मार्च) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 191 अंक नीचे 77,414 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में करीब 72 अंक की गिरावट रही, ये 23,519 के स्तर पर क्लोज हुआ।
ग्लोबल मार्केट गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.09%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.78%और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.67% की गिरावट है।
- 27 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37%नीचे 42,299 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.53%और S&P 500 इंडेक्स में 0.33% की गिरावट रही।
- 27 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,111.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 2,517.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने 6,367 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 29,939.19 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
गुरुवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी
कल यानी, गुरुवार (27 मार्च) को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही, ये 23,591 के स्तर पर बंद हुआ।