ऑलटाइम हाई बनाकर गिरा बाजार, सेंसेक्स 82,948 और Nifty 25,377 के स्तर पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Sep, 2024 03:34 PM

market fell after making all time high bse fell by more

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की अहम मीटिंग से पहले सेंसेक्स ने आज यानी 18 सितंबर को 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, अब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक की गिरावट के साथ 82,948 के स्तर...

मुंबईः अमेरिका के फेडरल रिजर्व की अहम मीटिंग से पहले सेंसेक्स ने आज यानी 18 सितंबर को 83,326 और निफ्टी ने 25,482 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, अब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक की गिरावट के साथ 82,948 के स्तर पर और निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 25,377 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 15 में तेजी और 35 में गिरावट है। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.15% की गिरावट है।

एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार है। जापान के निक्‍केई में 0.71% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.021% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.37% चढ़ा है।
  • 17 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.038% गिरकर 41,606 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.20% चढ़ा, ये 17,628 पर बंद हुआ। S&P 500 0.026% चढ़ा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 17 सितंबर को 482.69 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 874.15 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 17 सितंबर को सेंसेक्स 90 अंक की बढ़त के साथ 83,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की बढ़त रही, ये 25,418 के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में बढ़त देखने को मिली थी। मेटल और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट थी। हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी का टॉप गेनर था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!